By- भूपेन्द्र सागर
हापुड़।शराबी सिपाही ने बीच सड़क पर गाड़ियों को रोककर हाईबोल्टेज ड्रामा किया, ड्रामे की वीडियो भी राह चलते लोगों ने बना ली,फिर क्या था जब इस मामले की भनक हापुड़ के एसपी कुँवर ज्ञानंजय को लगी तो एसपी ने शराबी सिपाही रोहित पांडे पर कार्यवाही करते हुए सस्पेंड कर दिया।
हापुड़ एसपी अपने कड़े रुख व अच्छी कार्यशैली से जाने जाते हैं।
कर्मचारी नियमावली 1956 का मतलब उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली, 1956 है, जो उत्तर प्रदेश राज्य के सरकारी कर्मचारियों के आचरण को नियंत्रित करने वाले नियम हैं। यह नियमावली कर्मचारियों के व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा, राजनीति में भागीदारी, वित्तीय लेन-देन, और सार्वजनिक आचरण से संबंधित विभिन्न पहलुओं को कवर करती है, ताकि एक अनुशासित और निष्पक्ष कार्य वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।


