अतिथियों का किया शॉल व फूलमाला पहनकर स्वागत,ग्रामीणों को बांटी मिठाई
रिपोर्ट-अनुज सिंह
गढ़मुक्तेश्वर।तहसील क्षेत्र गांव आलमनगर के रहने वाले समाज सेवी सत्यनारायण चौहान द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें आए पत्रकार व सम्मानित लोगों का शॉल व फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया,और सत्यनारायण चौहान ने ग्रामीणों को मिठाई भेट कर दीपावली मनाई।
सत्यनारायण ने कहा कि दीपावली हिंदुओं का मुख्य पर्व है।
ऐसी भाग दौड़ की जिंदगी में हम लोग अपने परिवार को भी टाइम नही दे पाते,मेरा तो परिवार पूरा गांव है और अगर आगे चलकर मेरे गाँव के सभी बड़े बुजुर्गों ने साथ दिया तो गांव आलमनगर का प्रधान बनकर ग्रामीणों की सदैव सेवा करता रहूंगा।


