Banga Electronics

Kidszee

हापुड़: पिलखुवा पुलिस ने लूट का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

हापुड़: पिलखुवा पुलिस ने लूट का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार


हापुड़। थाना पिलखुवा पुलिस ने ग्राम परतापुर में हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पीली धातु के आभूषण, नकदी और घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है। थाना प्रभारी पटनीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ग्राम परतापुर में हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को जटपुरा कट के पास से धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान श्याम पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम सुल्तापुर थाना हापुड देहात जनपद हापुड, कपिल पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना हापुड़ देहात जनपद हापुड, और अमर पुत्र रमेश निवासी लोधीपुर थाना हापुड देहात जनपद हापुड व हाल पता- अशोक विहार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से लूटे गए पीली धातु के आभूषण, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई कार को बरामद कर लिया गया है। पुलिस अब इन अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है। पिलखुवा पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में राहत की सांस ली गई है।