Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : खटीक समाज ने भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे का चांदी का मुकुट पहनाकर किया स्वागत


हापुड़। नगर के प्रतिष्ठित शीतला माता मंदिर परिसर में खटीक समाज द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष कविता माधरे और जिला महामंत्री मोहन सिंह का भव्य स्वागत किया गया।
समारोह के दौरान हितेश मोदी और उनकी पत्नी पूनम मोदी ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। समाज के लोगों ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व की सराहना करते हुए फूलों के हार भेंट किए। इसके साथ ही जिला महामंत्री मोहन सिंह का भी समाज की ओर से गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य रूप से जय प्रकाश माधरे, अजित माधरे, तुलाराम माधरे, अर्चना माधरे, आकाश माधरे और विकास माधरे सहित परिवार के अन्य सदस्य एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। खटीक समाज के प्रतिनिधियों ने भाजपा पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति अपनी एकजुटता और समर्थन की भावना प्रकट की।