Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : राजवीर सिंह 'विशिष्ट सेवा पदक' से सम्मानित, हापुड़ में खुशी की लहर


हापुड़। नगर की आदर्श नगर कॉलोनी निवासी और दिल्ली पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर तैनात राजवीर सिंह ने अपनी कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा से जनपद का नाम रोशन किया है। उन्हें उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 'विशिष्ट सेवा पदक' से नवाजा गया है।
राजवीर सिंह की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने पुलिस विभाग की चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्वों का भी बखूबी निर्वहन किया है। वर्तमान में वे सामाजिक संगठन बामसेफ के प्रदेश महासचिव के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। एक अनुशासित पुलिसकर्मी और एक जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनके इस तालमेल की हर तरफ सराहना हो रही है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि की सूचना मिलते ही आदर्श नगर कॉलोनी स्थित उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों और मित्रों ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। शुभचिंतकों का कहना है कि राजवीर सिंह की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है कि कैसे सरकारी सेवा के साथ समाज सेवा के संकल्प को पूरा किया जा सकता है।