Banga Electronics

Kidszee

हापुड़- गैस बुकिंग को लेकर अफरा-तफरी, लाइन में लगे व्यक्ति को आया हार्ट अटैक


REPORT BY: NADEEM NAQVI
हापुड़। देहात क्षेत्र के कविनगर में गैस बुकिंग को लेकर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लाइन में लगे एक व्यक्ति को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति सुबह से ही गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़ा था। लंबा इंतजार और भीड़-भाड़ के बीच अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। आसपास खड़े लोगों ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

यह मामला हापुड़ के कविनगर क्षेत्र स्थित भारत गैस एजेंसी का बताया जा रहा है, जहां गैस बुकिंग और वितरण को लेकर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस की किल्लत के चलते उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, जिससे इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में गैस वितरण व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस वितरण प्रणाली को सुचारु बनाया जाए, ताकि आम जनता को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।