Banga Electronics

Kidszee

हापुड़- चलती कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे सवार


Report By: Nadeem Naqvi 
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-9 उपेड़ा हाईवे पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती हुई एक इकोस्पोर्ट कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कार में सवार लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार कार सवार सबा खान और शहाब अहमद गुड़गांव से बुगरासी जा रहे थे। जैसे ही वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-9 उपेड़ा हाईवे पर पहुंचे तभी अचानक कार में आग लगने लगी। इस दौरान कार में सवार लोगों में हड़कंप मच गया। कार सवारों ने तुरंत कार से निकलकर अपनी जान बचाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते कार में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही देर में पूरा वाहन धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को संभालने में जुट गई।

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस और दमकल विभाग पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

दमकल विभाग की टीम और पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया और हाईवे पर यातायात भी सामान्य रूप से संचालित होता रहा। घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा।

 मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।