Banga Electronics

Kidszee

हापुड़- किसान परिवार के बेटे ने फहराया परचम, लेफ्टिनेंट बनकर बढ़ाया जनपद का मान


Report By: Nadeem Naqvi 
हापुड़। ग्राम लोदीपुर छपरा के एक साधारण किसान परिवार में जन्मे होनहार युवक विकास कुमार ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव और हापुड़ शहर का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।

विकास कुमार की इस सफलता पर समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं। इसी क्रम में ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने विकास कुमार को सम्मानित किया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानक चंद शर्मा, उपाध्यक्ष विक्की शर्मा, कोषाध्यक्ष भरत लाल शर्मा, प्रधान अमरनाथ शर्मा एवं संजय गहलोत ने विकास कुमार को फूल-माला पहनाकर तथा भगवान परशुराम का चित्र भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विकास कुमार की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और अनुशासन के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। विकास कुमार ने यह साबित कर दिखाया है कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी देश सेवा के बड़े सपने साकार किए जा सकते हैं।

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने विकास कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी तरह देश का नाम रोशन करते रहें और युवाओं को प्रेरित करते रहें।