Banga Electronics

Kidszee

हापुड़- ईद के मद्देनज़र पुलिस की फुट पेट्रोलिंग, हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन


Report By: Nadeem Naqvi 
हापुड़। आगामी ईद के त्यौहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से हापुड़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। इसी क्रम में थाना हापुड़ देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के गांव सलाई में फुट पेट्रोलिंग की।
पुलिस टीम ने गांव की मुख्य सड़कों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय हिस्ट्रीशीटर अपराधियों का सत्यापन भी किया और उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई।
प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि ईद के त्यौहार को देखते हुए क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है। किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फुट पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील भी की। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है।