Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान विशेष आमंत्रित सदस्य, राष्ट्रीय लोहिया वाहिनी डॉ. ललित शर्मा के निवास, अर्जुन नगर स्वर्गाश्रम रोड पर सपा के वरिष्ठ नेता यश यादव का कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यश यादव ने प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में किसान, मजदूर, व्यापारी और आम आदमी सभी वर्ग महंगाई की मार से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने जनता को परेशान कर रखा है, जिसका जवाब आने वाले चुनावों में दिया जाएगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी पंचायत और विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने के निर्देश दिए।
इस दौरान यादव महासभा के जिलाध्यक्ष अमर यादव, निशांत अग्रवाल, मयंक त्यागी, समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, अमित शर्मा, कपिल त्यागी, समाजसेवी आकाश त्यागी, उमंग शर्मा, राजीव चौधरी, परवेज़ अली, सन्नी पांचाल, नितिन चौधरी, मुस्तकीम अल्वी, अनुज सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



