Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ में बिजली मीटर से छेड़छाड़ कर वसूली का खेल उजागर, दो आरोपी गिरफ्तार

Report By: Nadeem Naqvi

हापुड़। थाना सिंभावली क्षेत्र में विद्युत उपभोक्ताओं से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। बिजली विभाग की शिकायत और पुलिस की कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो घरों और दुकानों के बिजली मीटर में छेड़छाड़ कर उपभोक्ताओं से पैसे वसूलने का काम कर रहे थे।


जानकारी के अनुसार मामला सिंभावली थाना क्षेत्र के हरोड़ा मोड़ का है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आकाश और हर्ष नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि दोनों आरोपी उपभोक्ताओं के घरों और दुकानों में लगे बिजली मीटरों से छेड़छाड़ करते थे और बाद में कार्रवाई का डर दिखाकर उनसे अवैध रूप से पैसे वसूलते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध स्मार्ट मीटर और मीटर सीलिंग बुक भी बरामद की है, जिनका इस्तेमाल कर वे मीटरों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे।

थाना प्रभारी सुरेश कुमार के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही उपभोक्ताओं से की गई अवैध वसूली के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।प लिस का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।