Banga Electronics

Kidszee

हापुड़- कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं बोर्ड में छात्रों ने लहराया सफलता का परचम


Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। नगर के मेरठ रोड पर स्थित श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल के लिए इस वर्ष कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा का परिणाम गर्व और खुशी का विषय बन गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम गौरवान्वित किया है।

विद्यालय के कई मेधावी छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार परिचय दिया। इस क्रम में छात्र हार्दिक शर्मा ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रियांशु त्यागी ने 92 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि ओम वर्मा ने 85 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या रेखा शर्मा ने सभी सफल छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार को अपने छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व है और भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम की उम्मीद है।

विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी है।