Banga Electronics

Kidszee

हापुड़। सिद्धार्थ चिल्ड्रन एकेडमी में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव, मेधावी छात्र हुए पुरस्कृत



रिपोर्ट - प्रदीप गौतम 
हापुड़। नई मंडी स्थित सिद्धार्थ चिल्ड्रन एकेडमी में मंगलवार को भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उनकी वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कामाक्षी सिंह, डॉ. एस.पी. सिंह, और डॉ. सीमा सिंह ने फीता काटकर किया। इसके पश्चात अतिथियों, विद्यालय प्रबंधक और प्रधानाचार्या ने भगवान बुद्ध, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और संस्थापक श्रद्धेय बिहारीलाल जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया।
वार्षिक परीक्षा फल के आधार पर छात्रों को तीन मुख्य ग्रुपों में विभाजित कर पुरस्कृत किया गया, जिनमें प्री-प्राइमरी ग्रुप में कु. रिचिका – 98.4% अंक, अंश कुमार कक्षा 5 – 97.4% अंक, मुकुल कुमार (कक्षा 8) – 96.4% अंक इसके अतिरिक्त, कक्षा नर्सरी से 8वीं तक प्रत्येक कक्षा में प्रथम से लेकर पांचवें स्थान तक आने वाले विद्यार्थियों को शील्ड, मेडल और प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों की भाषा, वेशभूषा और कला का प्रदर्शन कर 'विविधता में एकता' का संदेश दिया। समाज का दर्पण' नाटक के माध्यम से बच्चों ने वर्तमान समय में मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग के दुष्प्रभावों पर सटीक प्रहार किया।
विद्यालय के डायरेक्टर राजेंद्र कस्सप ने घोषणा की कि विद्यालय हर वर्ग, धर्म और जाति के गरीब व अमीर बच्चों को कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए सदैव तत्पर है। प्रधानाचार्या शारदा रानी और मैडम संतोष कस्सप ने विद्यालय की नीतियों और अनुशासन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री ओमवीर सिंह, बी.डी. संगम, कारण सिंह कर्दम, सी.पी. सिंह बौद्ध, कमला बौद्ध, शमा परवीन, सुरेश चन्द, दीपक सिंह, दीपांशु, प्रदीप गौतम, निक्सन, निहारिका सिंह और अवंती माधुरी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन भारती मैम व सीमा अग्रवाल द्वारा किया गया। व्यवस्थाएं प्रबंधक अभिषेक कस्सप और नीरज सिंह ने संभाली। अंत में समस्त टीचिंग स्टाफ और अभिभावकों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।