Banga Electronics

Kidszee

हापुड़- गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण को लेकर तैयारियां तेज, डीएम ने की समीक्षा बैठक


Report By: Nadeem Naqvi 
हापुड़। आगामी 29 अप्रैल को प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जनपद प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में डीएम कविता मीना ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की।
बैठक के दौरान डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यक्रम से जुड़े जो भी दायित्व सौंपे गए हैं, उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि आयोजन सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने विशेष रूप से कार्यक्रम स्थल भैना सदरपुर इंटरचेंज के आसपास साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए।

इसके साथ ही डीएम ने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती समय से की जाए और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

बैठक में एडीएम संदीप कुमार न्यायिक, एएसपी विनीत भटनागर समेत सभी जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं।