Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मंगलवार को हापुड़ पहुंचे, जहां से उन्हें प्रयागराज के लिए रवाना होना था। उनके आगमन की सूचना मिलते ही संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हापुड़ रेलवे स्टेशन पर एकत्र हो गए।
स्टेशन पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने अपने नेता के समर्थन में नारे भी लगाए।
इस मौके पर राकेश टिकैत ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसानों के हक की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि संगठन किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर है और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।
कुछ देर रुकने के बाद राकेश टिकैत प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



