Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ के दक्षिण मंडल में जन-आक्रोश महिला पद यात्रा, गूंजा महिला सम्मान का मुद्दा

हापुड़ के दक्षिण मंडल में जन-आक्रोश महिला पद यात्रा, गूंजा महिला सम्मान का मुद्दा

रिपोर्ट: अनुज सिंह 

हापुड़: शहर के दक्षिण मंडल में महिला मोर्चा के तत्वावधान में 'जन-आक्रोश महिला पद यात्रा' का आयोजन किया गया। इस यात्रा के माध्यम से बड़ी संख्या में जुटी महिलाओं ने महिला सम्मान और अधिकारों के प्रति अपनी आवाज बुलंद की।
पद यात्रा के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों पर तीखे प्रहार किए। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की नीतियां हमेशा से महिला विरोधी रही हैं। वक्ताओं ने कहा कि इन दलों ने महिलाओं के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों को आगे बढ़ने से रोका, जिससे समाज में महिलाओं की प्रगति बाधित हुई है। इस दौरान पायल गुप्ता, राखी शर्मा, वंदना सिंघल, आशी, सोमानी, अलका नीम, मालती भारती, नीलम, रीना चौधरी, वर्षा सक्सेना, सिमरन गर्ग आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रही।