Banga Electronics

Kidszee

हापुड़- ब्रजघाट में गंगा स्नान के दौरान डूबा युवक, तलाश जारी


Report By: Nadeem Naqvi 
हापुड़। तीर्थ नगरी ब्रजघाट में सोमवार को गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां 21 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेरठ के जागृति विहार निवासी अयांश पुत्र गौरव अपनी मौसी शिवांकी के साथ ब्रजघाट गंगा स्नान के लिए आया था। स्नान करते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया।

युवक को डूबता देख उसकी मौसी और आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर तैनात गोताखोर तुरंत गंगा में कूदे और युवक की तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी ब्रजघाट के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि युवक की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जल्द ही उसे खोज निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।