Banga Electronics

Kidszee

हापुड़- डीएम की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा बैठक आयोजित, बैंकर्स को दिए निर्देश


Report By: Nadeem Naqvi 
हापुड़। डीएम कविता मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के सभी बैंकर्स और संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।
डीएम ने अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से बेरोजगार युवक अपना रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किया जाए और पात्र आवेदकों को बिना देरी के ऋण उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें योजना का पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद को जो लक्ष्य प्राप्त हुआ है, उसके सापेक्ष अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजना से जोड़ा जाए।

बैठक के दौरान बैंक प्रबंधकों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप युवाओं को अधिकतम लाभ मिल सके। बैठक में जनपद के सभी बैंक प्रबंधक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।