Banga Electronics

Kidszee

हापुड़- अपर मुख्य सचिव ने गो-आश्रय स्थल का किया निरीक्षण, गोवंश की देखभाल, चारे की उपलब्धता और व्यवस्थाओं का लिया जायजा


Report By: Nadeem Naqvi 
हापुड़। अपर मुख्य सचिव पशुधन मुकेश कुमार मेश्राम ने सोमवार को देहात क्षेत्र के असोड़ा में स्थित अस्थाई गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोवंश की देखभाल, चारे की उपलब्धता और व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। आश्रय स्थल पर कुल 50 गोवंश संरक्षित पाए गए, जिनकी देखरेख के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

निरीक्षण में पाया गया कि गोवंश के लिए 175 कुंतल भूसा, 4 कुंतल हरा चारा तथा 150 किलोग्राम चोकर उपलब्ध है। अपर मुख्य सचिव ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरे चारे के उत्पादन को और बढ़ाया जाए तथा अधिक से अधिक भूसे का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कमी न हो।

उन्होंने यह भी कहा कि गोवंश के पोषण, स्वास्थ्य और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए और नियमित निगरानी बनाए रखी जाए। इस दौरान जिलाधिकारी कविता मीना, उप जिलाधिकारी इला प्रकाश, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओपी मिश्रा सहित पशुपालन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।