Banga Electronics

Kidszee

हापुड़- मकान में हुई चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, सोने चांदी के आभूषण समेत नगदी बरामद


Report By: Nadeem Naqvi 
हापुड़। थाना हापुड़ नगर पुलिस ने मौहल्ला मोती कॉलोनी स्थित एक मकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, नकदी तथा एक अवैध चाकू भी बरामद किया है।

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में अपराध की रोकथाम एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हापुड़ नगर पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने मोती कॉलोनी में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए शातिर चोर शालू उर्फ निसार अहमद पुत्र अलीमुद्दीन, निवासी गली नंबर-7, रफीकनगर, थाना हापुड़ नगर को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी को बुलंदशहर रोड स्थित चित्तौली कट के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के सोने के आभूषण जिनेंम दो अंगूठी, एक जोड़ी टॉप्स, एक नाक की लौंग तथा चांदी के आभूषण जिनमें एक जोड़ी पाजेब बरामद हुए। इसके अलावा 2660 रुपये नकद और एक अवैध चाकू भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडे ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और उससे अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।