Banga Electronics

Kidszee

हापुड़- छात्राओं के सामने स्टंटबाजी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, 22 हज़ार का चालान, बाइक सीज


Report By: Nadeem Naqvi 
हापुड़। ज़िलें में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही स्टंटबाजी की वीडियो का संज्ञान लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, कॉलेज के पास छात्राओं के सामने बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिससे आम जनता की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल जांच कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

 पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान वाशु पुत्र श्याम सिंह, निवासी ग्राम नवादा खुर्द थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ और नवीन पुत्र प्रीत कुमार, निवासी ग्राम नवादा खुर्द थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 22 हज़ार रूपये का चालान भी किया गया है।
 
थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की स्टंटबाजी न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकती है। ऐसे कृत्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।