Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में क्षेत्राधिकारी यातायात राहुल यादव, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रमेश कुमार चौबे, यात्रीकर अधिकारी आशुतोष उपाध्याय, यात्रीकर अधिकारी नरेश कुमार एवं यातायात निरीक्षक ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।
हापुड़ और गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 5 बसों के चालान किए गए, जबकि अनाधिकृत रूप से संचालित 2 बसों को सीज कर दिया गया। फिटनेस, परमिट, इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाण पत्र समाप्त मिलने पर 15 ऑटो भी सीज किए गए।
इसके अलावा आवश्यक दस्तावेज पूरे न होने पर 2 एम्बूलेंसों के खिलाफ भी सीज की कार्रवाई की गई। ड्रंकन ड्राइविंग के मामलों में 4 वाहन चालकों के चालान काटे गए।
हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग न करना, मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाना, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, ओवरलोडिंग और रूट परमिट उल्लंघन सहित विभिन्न मामलों में कुल 92 वाहनों के चालान किए गए। एआरटीओ रमेश कुमार चौबे ने कहा कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।



