Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। शहर के द्वारका धाम स्थित एक निजी आवास पर बुधवार को पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट बरेली पंडित अलंकार अग्निहोत्री के आगमन पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दिल्ली जाते समय उनके हापुड़ प्रवास के दौरान आयोजित इस शिष्टाचार भेंट कार्यक्रम में समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर उपस्थित ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने भगवान परशुराम जी की स्मृति में पंडित अग्निहोत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया और उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह धार्मिक और सामाजिक एकता के संदेश से ओत-प्रोत रहा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण शर्मा, विक्की शर्मा, मदन शर्मा, भरत लाल शर्मा, प्रवीण शर्मा, अमरनाथ शर्मा, नितिन शर्मा और निशांत शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में “जय भगवान परशुराम” का उद्घोष कर कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया।
इस दौरान वक्ताओं ने समाज में एकजुटता बनाए रखने और सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करने पर जोर दिया।



