Banga Electronics

Kidszee

हापुड़- कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल


Report By: Nadeem Naqvi 
हापुड़। सिम्भावली थाना क्षेत्र में स्थित आरएसके इंटर कॉलेज में बुधवार को छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ दबंग छात्रों ने एक छात्र को कॉलेज के बाहर घेरकर बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले कॉलेज परिसर के अंदर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसके बाद एक गुट के छात्र घायल छात्र को बाहर तक खींच लाए और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना में घायल छात्र की आंख में गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों और अन्य छात्रों की मदद से घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है।

थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट की सूचना प्राप्त हुई है। वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और उसकी जांच की जा रही है। घायल छात्र का मेडिकल कराया गया है। तहरीर मिलने पर संबंधित छात्रों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।