हापुड़। रविवार कल 17 मई को सुप्रीम पेट्रोल पंप के बराबर में बसपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा हैं। पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी इसको लेकर क्षेत्र में पूरी मेहनत और उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम स्थल पर आने वाले सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। तो वहीं कुछ पार्टी के पदाधिकारी पत्रकारों को वीडियो भेजकर फोन कर कार्यक्रम में अड़चन पैदा करने के लिए गुमराह करते हुए कार्यक्रम को विफल करने में लगे हुए हैं।
पूरे मामले की जानकारी होने पर जिलाध्यक्ष डॉ. ए.के. कर्दम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इस तरह की हरकत पार्टी अनुशासनहिता की श्रेणी में आता हैं। मामले की जानकारी उच्च पदाधिकारियों को दी जाएगी साथ ही ऐसे लोगों पर पार्टी अनुशासनहिता व पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर कार्रवाई की जाएगी।



