हापुड़। सोमवार को नगर के दिल्ली रोड स्थित रामलीला गेट के सामने उत्साही युवाओं द्वारा एक विशाल छबील का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं ने वहां से गुजरने वाले राहगीरों, रिक्शा चालकों, वाहन चालकों और राहगीरों को रोक-रोककर रूह अफजा का ठंडा व मीठा शरबत पिलाया। सोमवार सुबह से ही आसमान से बरसती आग और उमस के कारण लोग परेशान नजर आए। ऐसे में ठंडे शरबत की छबील राहगीरों के लिए बड़ी राहत बनकर आई। राहगीरों ने युवाओं के इस सेवा भाव की जमकर सराहना की। दीपांशु कुमार ने बताया कि इस भीषण गर्मी को देखते हुए उन्होंने राहगीरों की प्यास बुझाने का संकल्प लिया था, ताकि राहगीरों को कुछ पल के लिए ही सही, लेकिन गर्मी से राहत मिल सके। छबील पर दोपहर तक शरबत पीने वालों की भारी भीड़ उमड़ी रही।


