Banga Electronics

Kidszee

हापुड़- सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश


Report By: Nadeem Naqvi 
हापुड़। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर में डीएम कविता मीना एवं एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनमें राजस्व, पुलिस, विकास एवं अन्य विभागों से संबंधित मामलों की भरमार रही।

कार्यक्रम के दौरान डीएम ने प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम कविता कविता मीना ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है, जिसके माध्यम से जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाता है। सभी अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें और मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच कर निष्पक्ष निस्तारण करें।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जाए और शिकायतकर्ता को संतुष्ट करना प्राथमिक लक्ष्य होना चाहिए।

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस से संबंधित मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करें और पीड़ित को न्याय दिलाने में कोई कोताही न बरतें।

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस विभाग जनता के साथ संवेदनशीलता के साथ पेश आए और प्रत्येक शिकायत का पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए।