Banga Electronics

Kidszee

हापुड़- महिला पर तेजाब डालने की धमकी, चार आरोपियों पर एफआईआर दर्ज, रास्ते में रोककर दबंगों ने दी धमकी, पति से चल रहे विवाद के बीच बढ़ा मामला


Report By: Nadeem Naqvi 
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला को तेजाब डालने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। धमकी के बाद पीड़िता महिला दहशत में आ गई और उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला करीमपुरा निवासी अफसाना का अपने पति वसीम जड़ोदिया से विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी विवाद के चलते कुछ दबंगों ने महिला को रास्ते में रोक लिया और उसके चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी। घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार भय के साये में जी रहा है।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहसिन, फहीम, नईम और राजू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

नगर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार पांडे ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पीड़िता की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।