Banga Electronics

Kidszee

हापुड़- स्मार्ट मीटर के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, प्रतियां जलाकर जताया रोष


Report By: Nadeem Naqvi 
हापुड़। नगर पालिका परिसर मे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता सीएम चौहान ने आरोप लगाया कि बिना उपभोक्ताओं की सहमति के जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और इसमें उपभोक्ताओं के हितों की अनदेखी की जा रही है।
सीएम चौहान ने आगे कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर “खुली लूट” चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली बिलों में अनियमितताएं बढ़ रही हैं और उपभोक्ताओं को मनमाने तरीके से आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी ने इस व्यवस्था को तत्काल रोकने और उपभोक्ताओं की सहमति के बिना मीटर न लगाने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द नहीं माना गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मौके पर मौजूद लोगों ने भी स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर सवाल उठाए और प्रशासन से इस पर पुनर्विचार करने की अपील की।