Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। विधानसभा क्षेत्र 60 गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत गांव रझेड़ा और अल्लीपुर में पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नेता पदम सिंह जाटव ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए समाजवादी पार्टी की नीतियों और पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की एकजुटता पर जोर दिया।
पंचायत में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पदम सिंह जाटव ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना ही पार्टी का उद्देश्य है। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पीडीए की मजबूती से सामाजिक न्याय और समान भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पंचायत में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। ग्रामीणों ने अपने सुझाव और मांगें रखीं, जिन पर पदम सिंह ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।


