Banga Electronics

Kidszee

हर घर KONCEPT, घर-घर KONCEPT' के संकल्प के साथ नोएडा में कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिकल्स का नया डिपो शुरू, एनसीआर में मजबूत होगी सप्लाई चेन


'हर घर KONCEPT, घर-घर KONCEPT' के संकल्प के साथ नोएडा में कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिकल्स का नया डिपो शुरू, एनसीआर में मजबूत होगी सप्लाई चेन

नोएडा। "हर घर KONCEPT, घर-घर KONCEPT" के नए ब्रांड स्लोगन के साथ इलेक्ट्रिकल और FMEG सेक्टर की तेजी से उभरती कंपनी कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिकल्स प्रा. लि. ने उत्तर भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए नोएडा के सेक्टर-63 स्थित नए डिपो का शुभारंभ किया है। कंपनी का कहना है कि इस डिपो के संचालन से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में उत्पादों की आपूर्ति पहले से अधिक तेज, प्रभावी और निर्बाध होगी।
कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिकल्स ने दक्षिण भारत से अपनी शुरुआत की थी और आज कंपनी देश के अधिकांश राज्यों में मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क स्थापित कर चुकी है। हाल ही में मुंबई स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के विस्तार और करीब दो लाख वर्ग फीट के आधुनिक वेयरहाउस के संचालन से कंपनी की सप्लाई चेन को और मजबूती मिली है। कंपनी स्विच, वायर, MCB, LED लाइटिंग और अन्य आधुनिक इलेक्ट्रिकल उत्पादों का निर्माण एवं विपणन करती है।
कंपनी के डायरेक्टर महावीर जी ने कहा कि नोएडा डिपो उत्तर भारत में विस्तार की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे डीलरों और वितरकों को कम समय में उत्पाद उपलब्ध होंगे तथा ग्राहकों तक बेहतर सेवा पहुंचाई जा सकेगी।
डायरेक्टर कमलेश जी ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य केवल उत्पाद बेचना नहीं, बल्कि गुणवत्ता, समय पर डिलीवरी और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के जरिए ग्राहकों के साथ भरोसे का मजबूत रिश्ता बनाना है। उन्होंने कहा कि यही सोच कंपनी की सबसे बड़ी ताकत है।

डायरेक्टर अनिल जी ने कहा कि मजबूत मैन्युफैक्चरिंग, आधुनिक वेयरहाउस और विस्तृत वितरण नेटवर्क के दम पर कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिकल्स आने वाले वर्षों में FMEG सेक्टर में अपनी स्थिति और मजबूत करेगी। कंपनी का लक्ष्य पूरे भारत में नेटवर्क का विस्तार करते हुए ग्राहकों को विश्वस्तरीय इलेक्ट्रिकल समाधान उपलब्ध कराना है।

कंपनी के अनुसार नोएडा डिपो की शुरुआत उत्तर भारत में उसके विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम है। "हर घर KONCEPT, घर-घर KONCEPT" के विज़न के साथ कंपनी देशभर में गुणवत्तापूर्ण, भरोसेमंद और आधुनिक इलेक्ट्रिकल समाधान हर घर तक पहुंचाने के अपने संकल्प को आगे बढ़ा रही है।