Banga Electronics

Kidszee

हापुड़- दूषित पानी से फैली बीमारियों के खिलाफ गंगापुरा के लोगों का प्रदर्शन

Report By: Nadeem Naqvi 
हापुड़। शहर के मोहल्ला गंगापुरा, फ्रीगंज रोड के निवासियों ने दूषित पेयजल से फैल रही बीमारियों के खिलाफ स्थानीय लोगों ने नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिशासी अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में पेयजल पाइपलाइन से गंदा और दूषित पानी आ रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
निवासियों का कहना है कि दूषित पानी पीने से कई लोग बीमार पड़ चुके हैं। इसके अलावा क्षेत्र में पानी की सप्लाई भी निर्धारित समय पर नहीं हो रही है, जिससे लोगों को दैनिक कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में मोहल्लेवासियों ने 19 जनवरी 2026 तथा पुनः 27 जनवरी 2026 को नगर पालिका प्रशासन को लिखित शिकायत देकर समस्या के समाधान की मांग की थी। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे जनहित में बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
इस मौके पर धीरज, राजन, सागर, मनीष, रिंकू, लक्की, नितिन, दीपक प्रधान, पल्लवी प्रधान, संजना, पिंकी आदि मौजूद रहे।

नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि गंगापुरा क्षेत्र में दूषित पानी और जलापूर्ति संबंधी शिकायत प्राप्त हुई है। संबंधित विभागीय कर्मचारियों को मौके पर जांच के निर्देश दिए गए हैं। यदि कहीं पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है या सीवर का पानी पेयजल लाइन में मिल रहा है तो उसे तत्काल ठीक कराया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में नियमित और स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।