Banga Electronics

Kidszee

हापुड़- फरिश्ता बनी पिलखुवा पुलिस: सांड की टक्कर से घायल छात्रा को दरोगा राहुल सिसोदिया ने पहुंचाया अस्पताल, समय पर इलाज से बची जान



Report By: Nadeem Naqvi 
हापुड़। कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र में पुलिस का मानवीय चेहरा उस समय सामने आया, जब आवारा सांड की टक्कर से घायल हुई बीबीए छात्रा की मदद के लिए उपनिरीक्षक राहुल सिसोदिया अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाकर समय रहते उपचार उपलब्ध कराया, जिससे उसकी हालत में सुधार है।

जानकारी के अनुसार, पिलखुवा निवासी बीबीए छात्रा अनुष्का किसी कार्य से जा रही थी। इसी दौरान अचानक एक आवारा सांड ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक राहुल सिसोदिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रा को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर मिली मदद से बड़ा हादसा टल गया।

उपनिरीक्षक राहुल सिसोदिया का कहना है कि पुलिस आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए हर समय तत्पर है। किसी भी आपात स्थिति में लोग तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक मदद पहुंचाई जा सके।