Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लॉइज एसोसिएशन के 75 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को एलआईसी हापुड़ शाखा परिसर में आरोग्य अस्पताल, आनंद विहार के सहयोग से निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में कर्मचारियों, अभिकर्ताओं एवं आमजन सहित करीब 80 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।
मेडिकल कैंप में आरोग्य सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की चिकित्सक टीम ने प्रतिभागियों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी तथा मेटाबॉलिक प्रोफाइल सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांचें कीं। साथ ही लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया।
शिविर का संचालन आरोग्य अस्पताल की टीम ने किया, जिसमें डॉ. आनंद प्रकाश, गिरीश शर्मा, डॉ. मयंक, राजकुमार शर्मा, ऋतिका, सूरज कुमार एवं सोनवीर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर एलआईसी हापुड़ शाखा के चीफ मैनेजर मोहन चंद, मैनेजर प्रशासन अनिल कुमार, एबीएम एजेंसी गौरव बाबू बघेल, एआईआईई के सचिव मोहित त्यागी, अध्यक्ष विकास कुमार, पुनीत शर्मा, एसबीए राकेश कुमार, ममता बंसल सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी, अभिकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों, अभिकर्ताओं और आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को रेखांकित करना था। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक सराहनीय और उपयोगी प्रयास बताया।


