Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। अल्वी एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी (रजि. 804) एवं जमात-ए-अल्विया हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी ताज मोहम्मद अल्वी ने संगठन को मजबूत करने और समाज में एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाजी अहसान अल्वी को जिला महासचिव हापुड़ के पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
नियुक्ति के दौरान हाजी ताज मोहम्मद अल्वी ने कहा कि संगठन समाज सेवा, शिक्षा और भाईचारे के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि हाजी अहसान अल्वी अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त जिला महासचिव हाजी अहसान अल्वी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वह संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा अल्वी बिरादरी में एकता, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के लिए पूरी लगन से कार्य करेंगे। साथ ही शिक्षा, सामाजिक उत्थान और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाजी अहसान अल्वी को जिला महासचिव बनने पर फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान हाजी आस मोहम्मद (जिला सदर), वाजिद अल्वी (नायब सदर), डॉ. उम्मेद अल्वी (सरपरस्त), उम्मेद हलवाई अल्वी, हाजी नदीम अल्वी, आजाद अल्वी, जमील अल्वी (पर्दे वाले), सलीम अल्वी, इंशाद अल्वी, अकरम अल्वी, जाहिद अल्वी (पान वाले), हाजी मुश्ताक (सरपरस्त), इरफान अल्वी (खजांची), नफीस अल्वी (पेंटर), शाहिद अल्वी (एडवोकेट), शराफत अल्वी एवं डॉ. मुरसलीन अल्वी सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।


