Banga Electronics

Kidszee

अमित शर्मा बने समाजवादी लोहिया वाहिनी हापुड़ के नए जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर किया जोरदार स्वागत

अमित शर्मा बने समाजवादी लोहिया वाहिनी हापुड़ के नए जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर किया जोरदार स्वागत

 रिपोर्ट अनुज सिंह 
हापुड़। समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर अमित शर्मा (पुत्र मुकेश कुमार शर्मा, निवासी ग्राम व पोस्ट उपेड़ा, जिला हापुड़) को समाजवादी लोहिया वाहिनी, हापुड़ का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन पत्र डॉ० राम करन निर्मल द्वारा जारी किया गया।
मनोनयन की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर हर्ष का माहौल बन गया। नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष अमित शर्मा के पार्टी कार्यालय पहुंचने पर जनपद के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई बांटकर जोरदार स्वागत किया।
पार्टी नेतृत्व ने आशा व्यक्त की है कि अमित शर्मा के जुझारू एवं कर्मठ प्रयासों से हापुड़ जिले में युवा और आम लोग बड़ी संख्या में समाजवादी लोहिया वाहिनी से जुड़ेंगे।
नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि वे पार्टी संविधान के नियमों के अनुसार 15 दिनों के भीतर अपनी जिला कमेटी का गठन कर प्रदेश नेतृत्व को प्रस्तुत करें, तथा यह सुनिश्चित करें कि मनोनीत पदाधिकारी पार्टी के सक्रिय सदस्य हों।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अमित शर्मा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को धरातल पर मजबूत करने और युवाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ने का कार्य पूरी निष्ठा से करेंगे। स्वागत कार्यक्रम में जिले के प्रमुख सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।